{"_id":"60e1ecb58ebc3ef84e5398a3","slug":"passengers-upset-due-to-cancellation-of-stoppage-of-gondia-and-purvanchal-express-ballia-news-vns5986348128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदिया और पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव रद्द होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदिया और पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव रद्द होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
बैरिया। बड़ौनी-गोंदिया के बीच चलने वाली गोंदिया एक्सप्रेस (05232) डाउन और गोरखपुर-कोलकाता के बीच चलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस (05049) अप का सुरेमनपुर में ठहराव नहीं होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। सांसद ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
पहले गोंदिया और पूर्वांचल एक्सप्रेस का अप और डाउन दोनों ओर से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव था। कोरोना काल में ट्रेनों के बंद होने के बाद जब स्पेशल ट्रेन के रूप में इन दोनों गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तब से रेलवे प्रशासन ने गोंदिया एक्सप्रेस डाउन और पूर्वांचल एक्सप्रेस अप का ठहराव यहां खत्म कर दिया। इससे कोलकाता से सुरेमनपुर आने वाले यात्रियों को छपरा या बलिया उतरना पड़ता है। वहीं, गोंदिया-दुर्ग-भिलाई आदि से आने वाले यात्रियों को सुरेमनपुर के बदले बलिया या छपरा उतरना पड़ता है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। पैसा व समय दोनों नष्ट होता है। स्थानीय लोगों ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
कोरोना के पहले जिन गाड़ियों का ठहराव सुरेमनपुर में था वह रहेगा। जो ट्रेनों पहले चलती थी वह चलेंगी। इस संदर्भ में मैं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बात करके आदेश बहाल कराऊंगा। - वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद बलिया