{"_id":"692c9fa34588d53b3f02774f","slug":"passengers-had-a-heated-argument-with-the-station-superintendent-over-the-delay-in-trains-ballia-news-c-190-1-bal1001-153024-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से की नोकझोंक
विज्ञापन
बैरिया। ट्रेनों के दो से चार घंटे तक लेट होने से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से रविवार को नोकझोंक की। परेशान यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से कहा कि हमारी शिकायतें रेलवे बोर्ड तक पहुंचाएं। फिलहाल कोहरा नहीं है, फिर ट्रेनें क्यों विलंब से चल रही हैं।
बता दे कि छपरा-बलिया-वाराणसी रेलखंड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रक्सौल से आनंद विहार को चलने वाली अप सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बलिया व पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली पाटलिपुत्र मेमो डेढ़ घंटा विलंब से सुरेमनपुर स्टेशन पहुंची। इसी तरह डाउन में 4008 डाउन जोगबनी स्पेशल ट्रेन चार घंटे विलंब से सुरेमनपुर स्टेशन पहुंची।
04090 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे विलंब से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। बलिया से सियालदह जाने वाली ट्रेन तीन घंटे विलंब से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। डाउन सद्भावना एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों विशेष कर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्लेटफार्मों पर घंटों भटकते रहे। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल ने कहा कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, इसका कारण उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं।