फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pashupati massacre : 20 life sentences for murder

पशुपति हत्याकांड : हत्या में 20 को आजीवन कारावास

Wed, 30 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 30 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pashupati massacre : 20 life sentences for murder
जिले के बहुचर्चित पशुपतिनाथ हत्याकांड में 20 आरोपियों को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अमरपाल सिंह की अदालत ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वारदात हल्दी थाना क्षेत्र के गरयां डांगरबाद गांव में 17 मई, 2005 को मामूली तंज कसने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन


गरयां डांगरबाद निवासी वादी जयमंगल मिश्र की हल्दी थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक 17 मई, 2005 को जग छपरा निवासी आरोपियों ने असलहे से लैस हो कर उनके घर पर हमला किया। इसमें गनेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश गुप्ता, संजय कुमार यादव, उमाशंकर यादव, बलिराम यादव, हीरा यादव, संतोष यादव अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


गोली लगने से पशुपतिनाथ मिश्र, अनिल कुमार और कृष्णकांत घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने पशुपतिनाथ को मृत घोषित कर दिया। विवेचना में 22 लोगों के नाम सामने आए। इसमें दो आरोपियों शिवजी यादव तथा विजय यादव को पुलिस ने फरार दिखाते हुए 20 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट ने आरोपियों को दोषसिद्ध पाने पर 20 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई तथा सभी पर दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन की ओर से पैरवी एडीजीसी भरत तिवारी ने की।

हल्दी के गरयां डागरबाद गांव के जिन 20 आरोपियों को सजा सुनाई गई है। ये हैं-गनेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश गुप्ता, संजय कुमार, उमाशंकर, बलिराम, राजन यादव, योगेंद्र यादव, रामजी गोंड, उमेश, दीनानाथ, मनजी, प्रेमशंकर, हरिशंकर, राजेश, मुन्ना, गुड्डू, सीताराम, हीरा और शिवजी यादव।

हल्दी थाना क्षेत्र के गरयां डांगरबाद गांव में 17 मई 2005 को पशुपति नाथ की हत्या करनेवाले हमलावर हनुमानजी का जयकारा लगाते हुए आए थे। गरयां डांगरबाद निवासी वादी जयमंगल मिश्र की तहरीर में कहा गया था कि 17 मई 2005 को उनका पोता कृष्णकांत मिश्र शाम करीब छह बजे शुकुलछपरा मुन्ना नाई के सैलून से दाढ़ी बनवाकर कर घर आ रहा था।

रास्ते में जग छपरा निवासी आरोपी गनेश यादव, संतोष यादव ने तंज कसा कि तिलकहरु दाढ़ी बनवाकर तिलक चढ़ाने जा रहे हैं। इसका कृष्णकांत ने विरोध किया जिससे तनातनी हो गई। घर पर कृष्णकांत पिता और चाचा को बता रहा था कि बगल के राकेश मिश्रा और जितेंद्र ओझा भी आ गए। इसी बीच सभी महावीर जी का जयकारा लगाते हुए हाथ में लाठी-डंडा, बंदूक, तमंचा लेकर वादी के दरवाजे पर पहुंच गए।

गनेश यादव, सत्यनारायण यादव, राजेश गुप्ता, संजय कुमार यादव, उमाशंकर यादव, बलिराम यादव, हीरा यादव, संतोष यादव अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। वादी और उसके साथ के लोग भागकर आंगन में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया पर हमलावर दरवाजा तोड़ कर घुस गए और फायरिंग की।


इससे पशुपतिनाथ मिश्र, अनिल कुमार और कृष्णकांत घायल हो गए।  वादी जयमंगल मिश्र और आसपास के लोग घायलों को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने पशुपति नाथ मिश्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस विवेचना में 22 आरोपियों के नाम सामने आए।  इसमें से दो शिवजी यादव तथा विजय यादव को पुलिस ने फरार दिखाते हुए 20 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed