फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pasar silent in the native village of Neeraj

नीरज के पैतृक गांव में पसरा सन्नाटा

Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व विधायक विक्रमा सिंह के भतीजे व धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को उनके पैतृक गांव गोन्हिया छपरा में मातम पसरा रहा। मृतक के बड़े पिता व पूर्व विधायक विक्रमा सिंह नम भरी आखों से लोगों को देख रहे थे। वहीं गम में डूबे पूरे परिवार को ढांढस बंधाने के लिये लोगों का तांता लगा रहा। उधर, बुधवार की दोपहर दो बजे धनबाद के मोहलबनी घाट, भवरा पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

 मालूम हो कि मृतक पूर्व डिप्टी मेयर के पिता स्व. राजन सिंह पांच भाई थे। सबसे बड़े स्व. सूर्यदेव सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह, बैरिया के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, बलिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह व सबसे छोटा मृतक के पिता राजन सिंह थे। जिसमें सूर्यदेव सिंह व राजन सिंह का निधन हो गया है। जबकि तीन भाई अभी जीवित है। पिछले वर्ष पूर्व जिपं अध्यक्ष रामधीर सिंह विनोद सिंह हत्या के मामले में धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जो वर्तमान समय में हजारी बाग जेल में निरूद्ध है। परिजनों की माने तो स्व. राजन सिंह के चार पुत्र थे। सबसे बड़ा पुत्र मृत धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, मुकेश सिंह, अभिषेक सिंह व धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह है। इनमें मुकेश सिंह की पांच वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी गई। अब अभिषेक सिंह व धनबाद के डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के उपर परिवार की जिम्मेदारी आ गयी है। मृतक पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह वर्ष 2014 में झरिया विधान सभा से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed