फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paramilitary forces deployed for counting of votes

मतगणना के लिए तैनात किए गए अर्द्धसैनिक बल

Mon, 07 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces deployed for counting of votes
बलिया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी समिति में होगी। 10 मार्च को होने वाली मतों की गणना के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी हो गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में मतगणना होगी। प्रवेश द्वार से लेकर भीतर तक अर्द्धसैनिक बल ही सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के हवाले होगी।
विज्ञापन

परिखरा स्थित मंडी समिति में जिले की बलिया नगर, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड (सुरक्षित), रसड़ा और फेफना विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। मतगणना कराने के लिए लगातार सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कक्ष में अर्द्धसैनिक बलों का पहरा रहेगा। मंडी के मुख्य द्वार पर दो सीओ, एक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। यहां प्रवेश करने वाले कर्मचारियों के साथ ही एजेंट को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। उनकी सघन जांच के बाद ही वह प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना पंडाल के प्रवेश द्वार पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान एजेंट के प्रवेश व निकासी दोनों द्वार पर मौजूद रहेंगे। मतों की गणना कराने वाले उनकी निगरानी में भीतर प्रवेश पाएंगे। खास बात यह है कि कैमरे की निगाहबानी में पंडाल में मतों की गणना के दौरान भी सुरक्षा की व्यवस्था इनके हवाले रहेगी। स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना पंडाल तक अर्द्धसैनिक बल के जवानों का पहरा रहेगा। बाहरी छोर पर सिविल पुलिस व्यवस्था संभालेगी। पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल मतगणना व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसके अलावा बाहर जुटने वाले समर्थकों को काबू में करने के लिए 10 थानों के थानेदारों की ड्यूटी लगाई गई है। तिखमपुर तिराहे से मंडी तक पुलिसकर्मी भ्रमणशील रहते हुए नजर रखेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना के दौरान भीतरी व्यवस्था की कमान अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी। जबकि बाहरी सुरक्षा व्यवस्था सिविल पुलिस संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed