{"_id":"6794eb04a97d852bf10e68e4","slug":"panchayat-regarding-theft-of-baby-goat-in-samadhan-diwas-in-ballia-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: समाधान दिवस में बकरी के बच्चा चोरी को लेकर घंटों चली पंचायत, दो महिलाओं के बीच जमकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: समाधान दिवस में बकरी के बच्चा चोरी को लेकर घंटों चली पंचायत, दो महिलाओं के बीच जमकर हुआ विवाद
Sat, 25 Jan 2025 07:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:17 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाधान दिवस में आया। शनिवार को बकरी के बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए दो महिलाएं कोतवाली में भिड़ गईं। पुलिस के हस्तक्षेप से घंटों बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
बकरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के सदर कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में बकरी का बच्चा चोरी का विवाद आया। जिसके निस्तारण में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे। घंटों पंचायत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
ये है मामला
शहर के सटे उमरगंज गांव में बकरी के एक बच्चे की चोरी को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बकरी के जुड़वा बच्चे को चार माह पूर्व चोरी कर घर में छिपाकर रखने का आरोप गांव की एक महिला पर लगाया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला बकरी के बच्चे को रिश्तेदारी से आठ माह पूर्व खरीद कर पालन पोषण की बात कही। इसको लेकर कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। घंटों पंचायत के बाद दोनों महिलाओं के बीच सुलहनामा लिखने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।