{"_id":"6207f0b17cde38497426bfbd","slug":"panchayat-buildings-will-be-equipped-with-cctv-cameras-ballia-news-vns638302755","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवनों को किया जाएगा सीसीटीवी कैमरे से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवनों को किया जाएगा सीसीटीवी कैमरे से लैस
विज्ञापन
लिया। जिले में ग्राम सचिवालय के संचालन को लेकर कवायद जारी है। इनका संचालन पंचायत भवनों में किया जाना है। अब तक 940 के सापेक्ष 347 गांवों में ग्राम सचिवालय का संचालन शुरु हो चुका है। अब सभी पंचायत भवनों को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यह कार्य ग्राम निधि से कराया जाएगा।
करीब एक वर्ष पहले सरकार ने ग्राम सचिवालय संचालन को लेकर कवायद करते हुए गांवों में पंचायत भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक पंचायत भवन निर्माण के लिए 22.53 लाख की धनराशि भी जारी कर दी। जिला पंचायत राज विभाग की मानें तो जिले में कुल 940 गांवों के सापेक्ष 410 गांव पंचायतों में पंचायत भवन नहीं थे। लेकिन 126 गांवों में इसके लिए जमीन ही नहीं मिली। लिहाजा 284 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ। अब तक कुल 253 नए पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो ग्राम सचिवालय के संचालन को लेकर कवायद लगातार जारी है। बताया कि जिले के 347 गांवों के पंचायत भवनों में ग्राम सचिवालय शुरु हो चुका है। जिले में कुल 929 पंचायत सहायकों की तैनाती हो चुकी है और शेष पंचायत भवनों पर भी जल्द ही ग्राम सचिवालय का संचालन शुरूकिया जाएगा। बताया कि अब ग्राम सचिवालयों पर सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता किए जाएंगे। सभी पंचायत भवनों को अब सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इससे वहां हो रहे कार्यों की मॉनीटरिंग आसान होगी साथ ही ग्राम सचिवालय में रखे अभिलेखों व अन्य उपकरण पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के लिए अलग से कोई धनराशि जारी नहीं की जाएगी और यह कार्य ग्राम पंचायतों की निधि से कराए जाएंगे।
---------------
ग्राम सचिवालयों के कामकाज पर नजर रखना होगा आसान
बताया जाता है कि कई बार यह शिकायतें आती हैं कि ग्राम स्तर पर कर्मियों की ओर से समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है। अब सीसीटीवी कैमरे लगने से इसकी पड़ताल आसान हो जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि इन कैमरों को वाई-फाई से कनेक्ट किए जाने की भी व्यवस्था होगी ताकि ग्राम सचिवालयों के कार्य पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
-------------
पंचायत भवनों पर ग्राम सचिवालयों का संचालन शुरू हो चुका है। निर्माणाधीन पंचायत भवनों के पूरा होने पर वहां भी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सभी पंचायत भवनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश ग्राम पंचायतों को दिया गया है।
- एके श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया।
-----------------