फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat ballia

ग्राम सभाओं का गठन पूरा, सभी प्रधानों ने ली शपथ

Sat, 19 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
panchayat ballia
बलिया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को शेष बचे 147 ग्राम प्रधानों को अधिकारियों ने वर्चुवल माध्यम से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के साथ ही प्रधानों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। गांव की विकास योजनाओं की जिम्मदेरी अब उनके कंधे पर है।
विज्ञापन

जनपद की कुल 940 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। गराम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने से 253 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। उनके शपथ ग्रहण के लिए 18 और 19 जून की तारीख रखी गई थी। 18 जून को 106 प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। 19 जून को 147 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। बैरिया और मुरली छपरा ब्लॉक के 19 ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बैरिया ब्लॉक के 11 और मुरली छपरा ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को कोरम के अभाव में शपथ नहीं दिलाई गई थी। पहले वर्चुअल विधि से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रधानों और प्रधानों ने सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में नवका गांव की प्रधान रजनी सिंह, दुर्जनपुर के प्रधान रूमा सिंह, टेंगरहीं की प्रधान रेशर सिंह, शिवपुर करण छपरा की प्रधान सोनिका सिंह, जगदेवा के सतन यादव, दलपतपुर के अमरदेव यादव मानगढ़, शिवाल, चांदपुर, केहरपुर, बलिहार, उपाध्याय पुर, सोनकी भाट, सूर्यभानपुर, दलकी, कोडरहा ऊपरवार, वाजिदपुर व भोजापुर के ग्राम प्रधान और सदस्य रहे। बीडीओ रामाशीष ने बताया कि अब जल्द ग्राम पंचायतों की निर्धारित छहसमितियां गठित कर प्रधान दायित्व का निर्वहन शुरू कर देंगे। बलिहार के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चंद्रशेखर कुमार व सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश चौबे ने शपथ दिलाई। सदस्य छितेश्वर चौहान, कलामुद्दीन, निर्मला देवी, उत्तम कुमार यादव, शंकर यादव, ओमप्रकाश चौबे, धर्मवीर कुमार थे।
विज्ञापन

रेवती ब्लाक के 20 ग्राम सभाओं के प्रधानों ने 202 सदस्यों के साथ शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता और एडीओ पंचायत विनोद पाण्डेय ने बिशुनपुरा के अर्जुन चौहान, झरकटहां की कल्पना सिंह पत्नी शैलेष सिंह, बुद्धिरामपुर के धनील कुमार साह, अतरडरियां के मनोज कुमार, शोभनाथपुर के अमित कुमार वर्मा, भैंसहां के मुन्ना राजभर, जमधरवां की मीना देवी, रामपुर मशरीक के अक्षयलाल, मानसिंह छपरा के मुक्तेश्वर, वशिष्ठ नगर की तेतरी देवी, भोपतपुर के राकेश चौहान, नैना की मंजू देवी, पकहां की लालसा देवी, हड़िहांखुर्द की गरिमा सिंह, मथौली के लल्लू कुमार यादव, कुसौरी कला की बसन्ती देवी, हरपुर के विरेन्द्र वर्मा, छपिया के मानिक चन्द सोनी, रजौली की मीरा देवी, बेलहरी की मनीषा देवी को शपथ दिलाई। प्राथमिक विद्यालय सुरेमनपुर पिपरपाती पर ग्राम प्रधान श्वेता चौबे को सचिव अजीत कुमार ने शपथ दिलाई। पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय नारायण चौबे, राहुल चौबे, अनिल आदि रहे। कन्या प्राथमिक विद्यालय पर मझौली पर हुए शपथ ग्रहण में प्रधान प्रतिभा तिवारी और ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे। ब्लाक हनुमानगंज के मिड्ढा गांव में सचिव आशुुतोश पांडेय ने प्रधान मणिंद्र बहादुर ठाकुर समेत 15 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पर प्रधान अर्चना सिंह सहित 13 ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमनाथ राम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रोजगार सेवक संतोष कुमार सिंह, भिखारी सिंह, रांधा सिंह ,पशुपति सिंह आदि रहे। दयाछपरा प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत भवन नवका गांव पर प्रधान रजनी सिंह सहित सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को संजय सिंह भास्कर ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधान पति रवि प्रताप सिंह, पुष्पा देवी, बंटी सिंह, विमलेश यादव, विक्रांत सिंह, अवनीश सिंह, रोहित सिींह मौजूद रहे। ग्राम पंचायत जगदेवा पांडेयपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने ग्राम सभा के पंचायत भवन पर नव निर्वाचित प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ शतन यादव समेत ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed