{"_id":"57ebd5e14f1c1b537c5753f8","slug":"pakistan-ke-pm-ka-putla-funka","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने पाकिस्तान के पीएम का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने पाकिस्तान के पीएम का जलाया पुतला
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले के विरोध में पाक के पीएम नवाज शरीफ का पुतला दहन करते हनुमानगंज के व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उड़ी में शहीद जवानों की याद में बुधवार को हनुमानगंज चट्टी के व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकाला तथा चट्टी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फुंका। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर व्यापारी नेता अमीर चंद्र ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कहा कि इसके पूर्व में भी पाकिस्तान ने आतंकवादियों के माध्यम से पठानकोट समेत अन्य स्थानों पर घटना को अंजाम दिया। बावजूद भारत दोस्ती की ओर हाथ बढ़ाता रहा है। लेकिन इस बार पाकिस्तान ने सारी हदें पार दी हैं।
व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं नवजवानों ने भारत के प्रधानमंत्री ने जवाबी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सूरज चौहान, लल्लन प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश, नसीम अंसारी, तस्लित अंसारी, नंद यादव, अशोक गुप्ता, प्रमोद, स्वामी नाथ आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम नवानगर चट्टी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व पाकिस्तानी झंडा फूंक अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने ईट का जवाब पत्थर से देने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण ने कहा कि ईट का जवाब पत्थर से दिया जाना चाहिये। अगर इसके लिए जान की बाजी भी लगानी होगी तो विहिप कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रिंस बजरंगी ने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था, उसी तरह आतंकवादियों को समाप्त करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प ले लिया है।
पाकिस्तानी सरकार के इशारे पर आतंकियों द्वारा कायराना हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और आने वाले समय में इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा। अंत में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर राजेश यादव, अच्छेलाल यादव, अशोक राजभर, अंजनी यादव, अंशु बरनवाल, नित्यानंद, भगवान सिंह, रामकेश्वर वर्मा, प्रिंस, बजरंगी, अजीत, शिवकुमार, आनंद आदि मौजूद रहे।