फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Padyatra for equal education system

समान शिक्षा व्यवस्था के लिए की पदयात्रा

Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Padyatra for equal education system
शिक्षा एक समान की मांग करते समाजसेवी राधेश्याम यादव व अन्य। - फोटो : BALLIA
बैरिया। अमीर का बेटा हो या भिखारी का सबको एक समान शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर वर्षों से अलख जगा रहे सामाजिक कार्यकता राधेश्याम यादव ने शुक्रवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के चांदपुर स्थित आवास से तहसील मुख्यालय तक अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल पदयात्रा की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राधेश्याम यादव ने कहा कि देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान शिक्षा की व्यवस्था हो। आईएएस, आईपीएस अधिकारी हो या एमएलए, एमपी सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें। इसके लिए उनके द्वारा बिहार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, मध्य प्रदेश, उतराखंड, गुजरात सहित कई राज्यों की साइकिल यात्रा, पदयात्रा व दंडवत यात्रा करके राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसी क्रम में आज यह पदयात्रा विधायक आवास से तहसील तक निकाली गई। इस अभियान को जब से शुरू किया गया है, तह से राधेश्याम यादव की आठ बार गिरफ्तारी हो चुकी है। पदयात्रा करने के लिए विधायक के आवास पर राधेश्याम व उनके समर्थकों का विधायक के परिजनों ने स्वागत किया। लखनऊ में मौजूद विधायक सुरेंद्र सिंह ने राधेश्याम यादव को फोन करके इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि पैसे वालों का बेटा प्रतिभावान न होते हुए पैसों के बल पर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएस, पीसीएस की शिक्षा पूरी कर मुकाम हासिल कर ले रहा है जबकि किसान व मजदूरों का बेटा प्रतिभावान होते हुए भी पैसों के अभाव में उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाता है। इस मौके पर विनोद यादव, संजय सिंह, रिंकू जायसवाल, मनोज सिंह, कृष्णा कुमार, विशाल कुमार, राजू, रवि कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed