फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Padmav did not take the first day, Force deployed

पहले दिन नहीं लगी पद्मावत, फोर्स तैनात

Fri, 26 Jan 2018 12:18 AM IST
ballia
ballia Updated Fri, 26 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Padmav did not take the first day, Force deployed
फिल्म पद्मावत का पोस्टर जिसे देखकर भड़क गए क्षेत्रीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म पद्मावत जनपद के किसी भी सिनेमा हाल में गुरुवार को प्रदर्शित नहीं हो सकी। फिल्म को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सिनेमाहॉल पर पुलिस की तैनाती रही। विरोध के मद्देनजर 26 जनवरी तक तकनीकी खराबी का हवाला देकर सिनेमा मालिकों ने हॉल को बंद कर दिया। विरोध को देखते हुए एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के लिये रसड़ा में सिनेमा हाल द्वारा बुकिंग भी करा दी गई थी। कई थानों की फोर्स भी मंगा ली गई थी। फिल्म का पोस्टर भी लग गया था। प्रचार वाहन तैयार था। हालांकि विवाद को देखते हुए दर्शकों की खास भीड़ नहीं दिखी।  जबकि सिनेमा हॉल प्रबंधक द्वारा 26 जनवरी तक तकनीकी खराबी का हवाला देकर सिनेमाहॉल को बंद कर दिया गया। रसड़ा उपजिलाधिकारी गम्भीर सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी सहित कई थानों की फोर्स ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। पद्मावत फिल्म के विरोध में अधिवक्ताओं के आ जाने से करणी सेना के विरोध को बल मिल गया है। सुबह से ही अधिकारियों के साथ साथ मनोरंजन कर अधिकारी चंद्र प्रकाश एवं बीपी सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के विरोध के मद्देनजर पूरे जनपद में अलर्ट किया गया है। प्रमुख सिनेेमा हाल पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। कहीं से कोई उपद्रव की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed