{"_id":"5df52db38ebc3e87a25b4685","slug":"padayatra-to-solve-public-problems-upendra-ballia-news-vns499830965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के समाधान व योजनाओं की जानकारी को पदयात्रा : उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के समाधान व योजनाओं की जानकारी को पदयात्रा : उपेंद्र
फेफना विस क्षेत्र में पदयात्रा करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
रतसर। प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम बहादुरपुरकारी, अभईपुर से पद यात्रा की शुरुआत की गई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 30 दिन तक चलने वाली पद यात्रा शनिवार को देर शाम प्रारम्भ हुई।
विज्ञापन
पद यात्रा के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पद यात्रा में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित कराने में आ रही जन समस्याओं को आम आदमी के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा उसका समाधान किया जाएगा। कहा कि पदयात्रा में प्रतिदिन एक ग्रामसभा में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित होंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आम आदमी तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि फेफना क्षेत्र के राजनैतिक जीवन में प्रवेश करने के बाद कई बार क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए पद यात्रा कार्यक्रम चलाया जाता है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता का जीवन आम जन के लिए समर्पित होता है। इस मौके पर उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय , विजय गुप्ता , मनोज सिंह, नित्यानन्द पाठक, नंदलाल सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, मदन राजभर, उमेश सिंह, महेंद्र चौहान, देवेंद्र यादव, शिवलोचन यादव, सुशील पांडेय आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।