फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   overspeed Scorpio tramples four women to save women in ballia one killed angry villagers protest on road

बलिया: महिला को बचाने के चक्कर में बेकाबू स्कार्पियो ने चार को रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 02 Aug 2021 03:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

तेज रफ्तार स्कार्पियो अतरसुआ चट्टी के पास महिला को बचाने के चक्कर में गुमटी के पास खड़े चार लोगों को रौंदते हुए गुमटी से जा टकराई। टक्कर के बाद गुमटी पलट गई। घटना के बाद चालक और सवार स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
overspeed Scorpio tramples four women to save women in ballia one killed angry villagers protest on road
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में पकवाइनार-सिधागर मार्ग स्थित अतरसुआ चट्टी के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ।  तेज रफ्तार स्कार्पियो चार लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर गुमटी से जा टकराई।  दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियों को बीच सड़क पर खड़ी कर मार्ग जाम कर दिया।  मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। आधे घंटे के जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम प्रभु दयाल, कोतवाल नागेश उपाध्याय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन


पकवाइनार से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अतरसुआ चट्टी के पास महिला को बचाने के चक्कर में गुमटी के पास खड़े चार लोगों को रौंदते हुए गुमटी से जा टकराई। टक्कर के बाद गुमटी पलट गई। घटना के बाद चालक और सवार स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


गुमटी में साइकिल बनाने वाले मिस्त्री मुस्तफाबाद निवासी बैजू राम (34) पुत्र रामजन्म, अतरसुआ निवासी अमरदेव का 13 वर्षीय पुत्र अमन खरवार, धनईपुर निवासी सुरेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष यादव, नगरा थाना के तियरा हैदरपुर निवासी राधिका देवी (52) पत्नी बेचू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बैजू राम को इलाज के लिए मऊ जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो को सड़क पर खड़ी कर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम और कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र दिव्यांग है। पत्नी सविता  रो-रोकर बेहाल है। 

बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहा था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के परमांदापुर निवासी मोहम्मद अख्तर (31) अपने दोस्त नसीम अंसारी (41) के साथ बाइक पर सवार होकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही चट्टी पर मिठाई लाने जा रहे था। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के पानी टंकी मोड़ के पास पहुंचे गड़वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अख्तर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नसीम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मोहम्मद अख्तर की चचेरी बहन की शादी आज ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed