फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Overall champion title given to composite school Narahi

Ballia News: ओवर ऑल चैंपियन का खिताब कंपोजिट विद्यालय नरहीं को

Fri, 14 Nov 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Overall champion title given to composite school Narahi
इंदरपुर। नरहीं न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय नरहीं ओवर ऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक 50 मीटर की रेस में प्राथमिक विद्यालय ढेंकवारी के शिवम व 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नरहीं के आदित्य व 200 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय नरहीं के श्यामसुंदर अव्वल रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय नरहीं के प्रिंस, 200मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय जूड़नपुर के प्रदीप प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में कंपोजिट नरहीं के प्रिंस ने बाजी मारी।
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट नरहीं की टीम विजेता बनी। उपविजेता का पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय जूड़नपुर को मिला। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मजहर आलम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसका प्रमाण न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में देखने को मिल रहा है। इन्हीं प्रतिभाओं में से निकल कर जिला, प्रदेश व नेशनल प्रतियोगिताओं में खेलेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाध्यापक मजहर आलम अंसारी व अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में राकेश प्रताप सिंह, इंद्रजीत यादव , प्रेम चंद प्रजापति, अखिलेश यादव, अरुण कुमार, जनार्दन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed