बैरिया/रामगढ़। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर बैरिया में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान ओमजी, देवांश व कुंवर प्रशान्त सिंह रहे। इसके अलावा शारीरिक खेलकूद में शिवांगी, प्रान्त में विज्ञान प्रश्न मंच में सिम्मी सिंह, प्रत्युष, सारांश तथा खेलकूद में राहुल, सोनू, आशीष, अजय, आकांक्षा, आद्या, रिया, प्रज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के विभाग प्रचारक तुलसीराम ने बताया कि छात्रों की बुद्धि और सामान्य ज्ञान की अत्यधिक प्रशंसा की जाती है। विद्यालय के प्रत्येक छात्र से दूसरों के प्रति सम्मान जुटाने के लिए भी आग्रह करता हूं। माल्देपुर संकुल के संकुल प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विद्या भारती के द्वारा लगभग हजारों से ज्यादा शिक्षा संस्थान कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बालक का सर्वांगीण विकास कैसे होगा उसको ध्यान में रखते हुए उनके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक हर प्रकार से तैयार करती है। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, डॉ राजेन्द्र पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता सह जिला कार्यवाह अरुण मणि ने किया।