फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Outstanding Speaker and Fearless Politician was Chandrasekhar

कभी भी विचारों से समझौता नहीं करते थे युवा तुर्क: रविशंकर

Mon, 08 Jul 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Outstanding Speaker and Fearless Politician was Chandrasekhar
कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित पूर्व पीएम चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके चि? - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि सोमवार को जिले भर में मनाई गई। चंद्रशेखर उद्यान, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, सपा कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर बेबाक वक्ता और निर्भीक राजनेता थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपने सहयोगी निशिकांत दूबे, दुष्यंत सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के साथ दिल्ली के विजय घाट पर पिता की समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत चंद्रशेखर के सहयोगी रहे प्रद्युम्न सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । शेखर फाउंडेशन के संरक्षक सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा के विचारों और उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कभी भी विचारों से समझौता नहीं किया। बाबा हमेशा कहा करते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम पहुंचें यही मानवता है। पूर्व पीएम का सिद्धांत था कि अगर हौसला नहीं होगा तो कोई फैसला नहीं होगा। इस अवसर पर सर्वधर्म गुरुओं ने भजन, अमृतवाणी, शबद कीर्तन की प्रस्तुति की। शेखर फाउंडेशन की ओर से बड़ी संख्या में लोगों ने चंद्रशेखर उद्घान में पौधरोपण किया। इस मौके पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मनोज सिंह, अमित सिंह बघेल, गिरिजा शंकर सिंह, श्याम बहादुर सिंह, द्विजेंद्र मिश्र, अनिरुद्ध सिंह, दीपक सिंह, आलोक सिंह झुनझुन, विनोद सिंह, विवेक सिंह, पिकू सिंह, उत्कर्ष सिंह, सूर्यबली सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, सुरेंद्र कन्नौजिया, करण सरावगी, अजय सिंह, श्याम बहादुर सिंह, मुन्ना चौरसिया, संजय सिंह, सुशील राय, ज्योति जीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री व्यासजी गोंड ने कहा कि चंद्रशेखर जी आजीवन गांव, ग़रीब और बेबस लोगों के पक्षधर रहे। अपनी बात बेबाक़ी से कहते थे और उसपर अडिग रहते थे। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि चंद्रशेखर बेबाक़ वक़्ता, निर्भीक राजनेता थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजमंगल यादव, राजन कन्नौजिया, प्रभुनाथ यादव पहलवान, जय प्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव, अजीत यादव, राकेश यादव, बीरलाल यादव, विदेशी लाल यादव, सर्वदेव चौधरी, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र पाण्डेय, बच्चा सिंह, मनोज सिंह, अनुज यादव, भूपेन्द्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाशनगर क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर स्थित जयप्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। यहां जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र और आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी। जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पीएम के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हमलोग चंद्रशेखर के विचारों का अनुसरण करें। इस मौके पर राजेश सिंह, संजय गुप्ता, रजनीकांत, सुरेश साह, ज्ञानेन्द्र वर्मा, ज्योति जीवन वर्मा, कंचन सिंह, वंदना, मनीषा, सिंपी, निकिता आदि रहे। देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में विद्यालय के अध्यक्ष डा. नवीन सिंह एवं प्रधानाचार्य डा. पीसी श्रीवास्तव ने चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शेखर एक्सीलेंसी परीक्षा हुई जिसमें 90 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को विद्यालय में मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था है। इस मौके पर विनय तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, अमित पाण्डेय, पंकज गिरी, एमपी वर्मा, संतोष शर्मा, ओपी सिंह, सुधाकर तिवारी, पीएन त्रिपाठी उपस्थित रहे। श्री नाथ बाबा इण्टर कॉलेज में प्रबंधक अवधेश सिंह एवं प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने चंद्रशेखर जी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर चन्द्रशेखर के जीवन कृतियो पर प्रकाश डाल कर उनके आदर्शों पर चलने संकल्प लिया। इस मौके पर रवि वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, शिवानन्द सिंह, शारदानन्द सिंह, सन्तोष ठाकुर, अनूप सिंह, रानू सिंह, प्रियंका तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन शैलेंद्र पांडेय ने किया।

मरीजों में बाटें फल और ब्रेड : बलिया। जिले के छात्रनेताओं ने प्रखर समाजवादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल के मरीजों के बीच फल, दूध, ब्रेड, बिस्किट वितरित किया। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस आरके महतो, मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह टिंकू, रणजीत गोंड, पवन सिंह, संतोष सिंह, जयराम सिंह, अनिल वर्मा, अजीत ठाकुर, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बेरुआरबारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने मरीजों में फल बांटे। इस अवसर पर विनय यादव, नारायण, नीलू शुक्ला, ओम प्रकाश, मदन सिंहथ, विमला तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed