{"_id":"67a24c6cd8857f4dd009eb54","slug":"outrage-over-mallikarjun-kharges-statement-effigies-burnt-ballia-news-c-190-1-bal1001-132782-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से आक्रोश, पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से आक्रोश, पुतले फूंके
विज्ञापन
बलिया। देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर की गई टिप्पणी से बलिया में आक्रोश दिखा। मुख्यालय से लेकर तहसीलों में लोगों ने जुलूस निकाला और खरगे का पुतला फूंका।
शहर में भारी भीड़ के बीच टीडी कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर बलिया की बागी धरती के लाल थे, उन्होंने अपनी योग्यता और संघर्षों के बल पर देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया।
ऐसे व्यक्तित्व के बारे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग ठीक नहीं। मल्लिकार्जुन खरगे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आज का प्रदर्शन सांकेतिक है। अगर हमारी मांगों को तुरंत नहीं माना गया तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, पूर्व महामंत्री हेमंत पाठक, सुरजीत सिंह परमार, अरुण सिंह, राघव सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
बैरिया : रानीगंज बाजार चौक में मंगलवार को भाजपाइयों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। कोटवां मोड़ पर खरगे व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। अरविंद सेंगर, रत्नेश सिंह, राहुल ओझा, सुशील सिंह, अरुण सिंह आदि थे।
बांसडीह में प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में आक्रोश व्यक्त किया गया। ओझा ने कहा कि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे स्व. चंद्रशेखर के बारे में अमर्यादित बयान दे रहे हैं जबकि इंदिरा गांधी ने चंद्रशेखर को युवा तुर्क कहा था। मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, दुर्गेश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, सत्यम शाह आदि थे।
रसड़ा के प्यारेलाल चौराहा पर पुतला फूंका गया। इलाहाबाद विवि के विधि छात्र ख़ैरुल बशर ने कहा कि खरगेको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। आलोक कुशवाहा, माधवेश पांडेय, शिवम जायसवाल, जवाहर चौहान, उपेंद्र चौहान, विशाल जायसवाल आदि रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुद्धि शुद्धि के लिए हवन
बेरूआरबारी। क्षेत्र के ग्राम सभा असेगा स्थित शोकहरणनाथ मंदिर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपा नेता राना कुनाल सिंह के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। इस दौरान सौरभ रंजन सिंह, संतोष गिरी, मनीष सिंह, चिंटू, ईश्वर दयाल प्रजापति मौजूद रहे।