फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Outbreak of diarrhea in Haripur village, nine serious

हरिपुर गांव में डायरिया का प्रकोप, 09 गंभीर

Sun, 31 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of diarrhea in Haripur village, nine serious
ब्लॉक के हरिपुर गांव में डायरिया के प्रकोप से 12 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इनमें नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों का इलाज गांव में पहुंची चिकित्सकीय टीम कर रही है। रविवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सीएचसी रतसर की मेडिकल टीम गांव में पहुंची और दवाएं बांटी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित जाति की बस्ती में कई ऐसे घर हैं, जिनके हैंडपाइप के पानी में कीड़े निकलते हैं। इसके अलावा बस्ती में नालियों की सफाई भी नहीं है। इसके चलते डायरिया फैल गई है। डायरिया की चपेट में बस्ती की रानी (19), निशा (20), गोविंदा (16), आर्यन (14), सुशील (14), अनूप (13), बादल (19), अभय (25), रीना (29) आदि हैं। इनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। लाल बहादुर (45) और अनूप कुमार (14) का इलाज रतसर सीएचसी के चिकित्सकीय टीम की ओर से डॉ. अमित वर्मा व फार्मासिस्ट जेबी सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों में दवा वितरण के साथ ही साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी रतसर डॉ. राकि़फ अख्तर ने बताया कि हरिपुर गांव में डायरिया के प्रकोप के बारे में रविवार को जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजकर साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। वहीं दवा भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed