{"_id":"62813e3d1abb416466512b38","slug":"out-of-town-for-greenfield-expressway-ballia-news-vns6537239106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए शहर के बाहर बनेगा बाईपास: गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए शहर के बाहर बनेगा बाईपास: गडकरी
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए बनेगा बाईपास
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए बाईपास बनाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजकर दी है।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के तहत गाजीपुर- बलिया- मांझी घाट के बीच फोरलेन चौड़ीकरण के परियोजना स्वीकृत है। बलिया के ग्राम कुरूचुंदा एकोना से ग्राम भेलसड़ तक बाईपास बनाया जाएगा। एनएच 31 से प्रस्तावित ग्रीनफील्ड चार लाइन चौड़ीकरण में आवश्यक भू अधिग्रहण के लिए यूपीडा व एनएचएआई के मध्य समझौता हो चुका है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे एनएच-29 (गोरखपुर से वाराणसी हाईवे) पर गाजीपुर के जंगीपुर से शुरू होगा जो करिमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया होते ही चांददियर पहुंचेगा, फिर यहां से मांझी घाट पर इसे समाप्त कर दिया जाएगा। एनएचएआइ ने करीब 117 किमी लंबा एलाइनमेंट तय कर दिया है। इस रूट पर एनएच-29 और एनएच-19 (गाजीपुर-बलिया-छपरा हाईवे) सीधे जुड़ रहे हैं। तीन हजार करोड़ रुपये परियोजना की लागत निर्धारित कर दी गई है। जमीन के अधिग्रहण पर करीब 1630 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।