{"_id":"678aa9fc7b19a231340f401b","slug":"out-of-16055-applications-for-individual-toilets-13447-rejected-ballia-news-c-190-1-bal1001-131523-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: व्यक्तिगत शौचालय के 16055 आवेदनों में से 13447 खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: व्यक्तिगत शौचालय के 16055 आवेदनों में से 13447 खारिज
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया व मुरली छपरा ब्लाॅक क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन फेस - 2 के अंतर्गत दो वर्ष के अंदर 16055 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवेदन किया। इसमें 2598 आवेदन स्वीकृत हुए, 13447 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। 723 आवेदन अभी प्रतीक्षा सूची में पड़े हुए हैं।
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अनुसार आवेदन तो हुए, लेकिन उसका क्रियान्वयन उस अंदाज में नहीं हुआ।
बैरिया ब्लाॅक में वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में ऑनलाइन 4879 को मिलाकर कुल 6176 आवेदकों ने शौचालय के लिए आवेदन किया। इसमें सिर्फ 1480 लोगों का आवेदन स्वीकृत किया गया। इसमें एक अप्रैल से अब तक 547 लोगों को शौचालय दिया गया है। 4919 लोगों का आवेदन रिजेक्ट हुआ है। 490 लोगों का आवेदन प्रतीक्षा सूची में है।
विज्ञापन
इसी तरह मुरली छपरा ब्लाॅक में ऑनलाइन 8282 को मिलाकर कुल 9879 आवेदन हुए। इसमें सिर्फ 1118 आवेदन ही स्वीकार किए गए। 8528 आवेदकों का आवेदन रिजेक्ट हो गया।
वहीं, 233 आवेदकों का आवेदन प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष की बात करें तो 553 लोगों को शौचालय दिया गया। इसमें भी 165 लोगों को द्वितीय किस्त नहीं मिली है।