{"_id":"687bed68c09c65544204ece7","slug":"out-of-1468-complaints-345-were-resolved-ballia-news-c-190-1-bal1002-144425-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1468 शिकायतों में से 345 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1468 शिकायतों में से 345 का निपटारा
विज्ञापन
बलिया। जिले में त्रिदिवसीय विद्युत सेवा महा अभियान के आखिरी दिन शनिवार को चारों विद्युत वितरण खंडों पर मेगा कैंपों का आयोजन किया गया। 1468 लोग शिकायत लेकर पहंुचे, 345 का निस्तारण किया गया।
प्रबंधन निदेशक शंभू कुमार ने कैंपों का निरीक्षण करते हुए उपभोक्ताओं से समस्याएं जानीं। अधीक्षण अभियंता इं. लाल सिंह ने बताया कि चारों खंडों में कुल 1468 शिकायतों के सापेक्ष 345 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे शिकायतों का निस्तारण सात कार्य दिवस में कर दिया जाएगा। विद्युत वितरण खंड बलिया नगर पर अधिशासी अभियंता इं. नरेंद्र प्रकाश व बांसडीह में एक्सईन इं. आरके सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। बैरिया संवाददाता के अनुसार बैरिया विद्युत उप केंद्र पर मेगा शिविर में 228 शिकायत प्रस्तुत हुआ। इनमें से 30 शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया। अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई मौके पर जाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
सहायक अभियंता हंसराज यादव ने बताया की तीन दिवसीय मेगा शिविर में कुल 10 लाख 30 हजार बकाया राशि लोगों ने जमा की। 50 उपभोक्ताओं का खराब मीटर बदला गया। 70 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की क्षमता की वृद्धि की गई। इस मौके पर अवर अभियंता अभिराम, मनोज कुमार वर्मा, लिपिक आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एमडी ने वर्कशाॅप का किया निरीक्षण : प्रबंधन निदेशक शंभू कुमार ने मुख्यालय स्थिति कार्यशाला केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रबंधन निदेशक ने सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि देर रात तक अधिक से अधिक परिवर्तकों का रिपेयरिंग कर भंडार में रखना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता वितरण रामबाबू, अधीक्षण अभियंता इं. लाल सिंह आदि मौजूद रहे।