फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Out of 1200 MT rake, 360 MT will be given to DAP committees.

Ballia News: 1200 एमटी की रैक में से 360 एमटी डीएपी समितियों को मिलेगी

Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Out of 1200 MT rake, 360 MT will be given to DAP committees.
बलिया। रबी की फसलों की बोआई के लिए डीएपी की मांग कर रहे किसानों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निजी कंपनियों की डीएपी की रैक 30 नवंबर की शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। शासन की तरफ से 50 प्रतिशत डीएपी साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में 1200 एमटी की रैक में से 360 एमटी डीएपी समितियों को मिलेगी।
विज्ञापन

रबी की फसलों में गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों की बोआई का पीक समय चल रहा है। ऐसे में जिले में डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसान लगातार साधन सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे हैं। कई जगहों पर इसको लेकर सचिव से नोकझोंक भी हुई। इधर, समितियों पर डीएपी नहीं मिलने से किसान काफी परेशानी में थे। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि सहकारी समितियों पर इफको डीएपी की कमी के चलते किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही थी। अब पीसीएफ निजी कंपनी से डीएपी को क्रय कर समितियों को उपलब्ध कराएगा। जिसके तहत जिले में पीपीएल कंपनी की डीएपी 30 नवंबर की शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएपी व एनपीके की आ रही यह मात्रा : जिले में डीएपी एवं एनपीके की 1200 एमटी की रैक आ रही है। जिसमें 360 एमटी डीएपी साधन सहकारी समिति एवं 250 एमटी डीएपी और 680 एमटी एनपीके निजी क्षेत्र में उपलब्ध होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed