फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   other

महाहड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित, बंद रहे सभी सरकार दफ्तर

Wed, 08 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
other
जुलूस निकालते संयुक्त सघर्ष समिति के लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बुधवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी महाहड़ताल के तहत जिले के भी सभी कार्यालयों, बैंकों आदि के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। एलडीएम डीके सिंह ने बताया कि बैंकों के बंद रहने से जहां 50 करोड़ का क्लीयरिंग व्यवसाय प्रभावित हुआ वहीं करीब 50 करोड़ के अन्य लेन-देन आदि के व्यवसाय पर भी असर पड़ा। सभी सरकारी कार्यालयों पर ताला लगने के कारण फरियादियों को जहां परेशानियां उठानी पड़ीं वहीं कार्यालयों में कोई काम नहीं हो सका। कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा कर अपनी मांगों को रखा। उधर, महाहड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही और कहीं भी भीड़ को जमा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

श्रमिक संगठनों के आह्वान पर राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड परिसर से रैली निकाल कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभा की। इसमें कई विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने पुराना पेंशन की बहाली, वेतन विसंगति, संविदा आउट सोर्सिंग कर्मियों का नियमितीकरण आदि की मांग की। महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, राजेश कुमार पांडेय, अजय कुमार सिंह, अजय चौबे, चंद्रशेखर यादव, छोटे लाल, प्रेमसुख श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, दिग्विजय सिंह, देव प्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, आशुतोष राय, घनश्याम चौबे, धीरज राय, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, धर्मनाथ सिंह, विष्णुदेव राय, रविंद्र सिंह, राज किशोर हाजरा, दिनेश सिंह आदि रहे। उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भी श्रमिक संगठनों के आह्वान पर कर्मचारी भी रैली में शामिल हुए और श्रम विरोधी कानून पर विरोध जताया। इस मौके पर वीवी सिंह, मिथिलेश बिंद, संजयकुमार, हरिओम, रामबाबू राय, नवनीत कुमार यादव, संजय कुमार, सहदेव चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

सीटू ने रखी अपनी मांगें
बलिया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व औद्योगि फेडरेशनों तथा केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर बुधवार को आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) के कर्मचारियों ने जिला परिषद परिसर से रैली निकाली। कर्मचारियों ने रोजगार की व्यवस्था करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने आदि की मांग की। इस मौके पर सुभाष सिंह, अजीत सिंह, रघुवंश उपाध्याय, सत्या सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, अजय यादव, राजेश रावत, जितेंद्र सिंह, चंदन सिंह, सुशील पांडेय, अनिल सिंह, बीबी सिंह, रामकृष्ण यादव, शशि सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, अफजल खां, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सामने प्रदर्शन कर जताया विरोध
बलिया। महाहड़ताल के समर्थन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया। यूनियन के जिला सचिव केएन उपाध्याय ने कहा कि बैंकों में यह हड़ताल कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन की मांग पत्र के समर्थन में किया गया है। कहा कि बैंकिंग सुधारों में उनका विलय कामगारों के हित में नहीं है। कारपोरेट घरानों से चूक किए गए ऋणों की वसूली के कठोर उपाय करने किए जाएं। इस मौके पर गोपाल सिंह, गंगा, सुुुभाष, आशीष, प्रेमशंकर, आलोक कुमार, शंभू सिंह, आरके सिंह आदि रहे।
दवा प्रतिनिधियों ने भी की सभा
बलिया। देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूपीएमएसआरए (उत्तर प्रदेश उतराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन) बलिया यूनिट के दवा प्रतिनिधियों ने रैली निकाली और सभा की। दवा प्रतिनिधियों ने सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट 1976 बचाने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने,काम के घंटे आठ करने, श्रम कानूनों में बदलाव बंद करने आदि की मांग की। इस मौके पर एनके सिंह, प्रमोद गौड़ आदि रहे।
निजीकरण विरोधी मंच ने जताया विरोध
बलिया। महाहड़ताल के समर्थन में निजीकरण विरोधी मंच से जुड़े कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्री मांग पत्र डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस मौके पर तेज नारायण, जनार्दन सिंह, डा. सत्यनारायण गुप्ता, बलवंत यादव, लक्ष्मण संजय वाब, सुशांत राज आदि रहे।

देश आराजकता और अघोषित आपातकाल की ओर: माले
बलिया। देश व्यापी मजदूर हड़ताल एवं भारत बंद के समर्थन में बुधवार को भाकपा (माले) के हजारों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में महिलाएं भी भारी तादाद में शामिल हुईं। इस दौरान मोदी सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों को निजीकरण करने के निर्णय के खिलाफ जोरदार नारे बुलंद किया। जुलूस कलेक्ट्रेट में पहुंचने के बाद सभा के रूप में तब्दील हो गया। सभा को माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी, जिला सचिव लाल साहब राम, दलित चिन्तक राघवेंद्र भारती आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर बसंत कुमार सिंह, नियाज अहमद, लक्ष्मण यादव, भागवत बिंद, राधेश्याम चौहान, राजू राजभर, रमाशंकर राम, लीलावती भारती, रेखा पासवान, जयराम चौहान, जनार्दन सिंह, नागेन्द्र भारती, चन्द्रमा प्रसाद, शिवविलास साह, मुन्ना प्रसाद, राजकुमार राय, खैरूल, मो यूसूफ, जैनुद्दीन, शिवपूजन यादव, राजेश गोंड, विजयशंकर राजभर, रामनिवास खरवार, बृजलाल प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed