फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Organic farming will be done in the areas along the Ganga: Mast

गंगा किनारे के क्षेत्रों में होगी आर्गेनिक खेती: मस्त

Mon, 01 Mar 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Organic farming will be done in the areas along the Ganga: Mast
बैरिया (बलिया)। गंगा के तटवर्ती इलाके में गंगा से पांच किलोमीटर दूर तक ऑर्गेनिक खेती होगी वही किसानों के मवेशियों का गोबर सरकार खरीदेगी। यह कार्यक्रम नमामि गंगे योजना से चलेगा इसके लिए सरकार ने पर्याप्त धन की व्यवस्था कर दी है। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार को बैरिया में पत्रकारों को दी। बताया कि इस बाबत पिछले सप्ताह नई दिल्ली में उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। जिसमे गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित दर्जन भर केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ सांसदों के बैठक लिया गया है।
विज्ञापन

सांसद मस्त ने बताया कि किसानों को अपने मवेशियों का गोबर एकत्र करने को उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। दरवाजे दरवाजे पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारी उसका मूल्यांकन करेंगे और चेक के माध्यम से किसानों को उनका भुगतान किया जाएगा और उस गोबर को खाद्य के रूप में अपने ही खेतों में उपयोग करने को कहा जायेगा। बिना रासायनिक खाद्य के पैदा किये गए ऑर्गेनिक फसल व सब्जियां बाजार में भी महंगा बिकेगी सरकार भी महंगे दामों पर खरीदेगी। सांसद ने जोर देकर कहा कि आरा से बलिया के लिए नई रेल लाइन में बकुल्हा को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा वही रेलवे का मालगोदाम व यार्ड बकुल्हा में ही बनेगा।
विज्ञापन

हाईटेंशन का तार टूट कर गिरने से मृत दलजीत टोला के तीनों लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जो चला गया उसे लौटाया नहीं जा सकता। बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी संसार का सबसे बड़ा दुख है इसे मैं समझ सकता हूं, दोबारा कहीं इस तरह का हादसा ना हो इसके लिए जरूरी व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा। वहीं जमीन पर लगाये गए सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों को लोहे की जाली से घेरवाने के लिए विद्युत विभाग के आला अफसरों से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed