{"_id":"6a456e14a7422797eb009cd3","slug":"orders-to-deduct-the-salaries-of-14-employees-ballia-news-c-190-1-bal1001-167620-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 14 कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 14 कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह।सूचना विभाग
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। सफाई की खराब स्थिति, फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित और बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। 14 कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कर अनुभाग पहुंचे और नगर पालिका की संपत्तियों से संबंधित रजिस्टर को देखा। रजिस्टर जर्जर अवस्था में मिलने पर उन्होंने संबंधित बड़े लिपिक को फटकार लगाते हुए नगर पालिका की सभी संपत्तियों की अपडेट सूची दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली।
कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर नई बायोमेट्रिक मशीन लगाने तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी कार्यालय आने और जाने, दोनों समय बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करें।
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका की जांच में 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में कार्यालय में गंदगी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन काटकर उसी धनराशि से सफाई कराई जाएगी। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जमा होने पर भी नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो शासन को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।