{"_id":"649b1c13acf3e1fcde0c7e1a","slug":"order-to-give-notice-to-principal-for-misuse-of-549-lakhs-ballia-news-c-20-1-270176-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 5.49 लाख के दुरुपयोग में प्रधान को नोटिस देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 5.49 लाख के दुरुपयोग में प्रधान को नोटिस देने का आदेश
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने चिलकहर ब्लॉक के हसनपुर उर्फ बछईपुर ग्राम पंचायत में 549567.70 रुपये के दुरुपयोग में ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। डीएम ने 15 दिनों के अंदर डीपीआरओ के माध्यम से इस बाबत जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव समेत दो कर्मियों को पहले ही नोटिस जारी की जा चुकी है।
चिलकहर ब्लॉक के हसनपुर उर्फ बछईपुर ग्राम पंचायत निवासी संतोष कुमार यादव ने कुछ माह पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने कई कार्यों का जिक्र करते हुए बताया था कि भुगतान तो लिया गया है लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। यह भी आरोप लगाया था कि इसमें ग्राम प्रधान, सचिव व अन्य कर्मियों की मिलीभगत है।
शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय समिति गठित की। टीम ने जांच में कई आरोपों को सही पाया। अधिकारियों की टीम ने जांच में कुल 549567.70 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट सौंपते हुए इसके लिए प्रधान, सचिव व अन्य कर्मियों को जिम्मेदार माना।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने हसनपुर उर्फ बछईपुर के सचिव व एक अन्य कर्मी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्रावली भेजी गई थी। डीएम ने 549567.70 रुपये के दुरुपयोग के मामले में 95 छ के तहत नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि हसनपुर उर्फ बछईपुर गांव के प्रधान मन्नू खरवार को नोटिस जारी करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।