बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने का विरोध किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जब से मोदी व योगी सत्ता में आए हैं तभी से अहंकार में चूर हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर लांछन लगाने वाले आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार कर दंड दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, मुन्ना, रवि प्रकाश उपाध्याय, पारसनाथ वर्मा, खजांची राय, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र पांडे मुखिया, गोरखनाथ यादव, लड्डू त्यागी, अबुल फैज आदि शामिल रहे। संवाद