Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition only creates ruckus: Arun

विपक्षी सिर्फ हंगामा करते हैं : अरुण

Mon, 12 Jan 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Opposition only creates ruckus: Arun
सिकंदरपुर क्षेत्र के महुलानपार गांव में सुभासपा के जन चौपाल को संबो​धित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता
बलिया /पंदह। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता,आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज अरुण राजभर ने सोमवार को जन चाैपाल लगाई। उन्होंने सिकंदपुर विधानसभा क्षेत्र के लखनॉपार, महुलानपार, बरवा, चंड़वा, बछापार, चकिया चकबहाऊदीन में जन चौपाल लगाई। अरुण राजभर ने कहा कि विपक्षी पार्टी सिर्फ हंगामा करना जानते हैं, धरातल पर उनका कुछ खास बचा नहीं है। 2027 में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

अरुण राजभर ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है, बलिया, गाजीपुर, मऊ, बनारस और आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा। उन्होंने बूथ के मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता दें। 18 व 21 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगों के नाम जुड़वाएं, मृतक या बाहर रह रहे मतदाताओं के नाम हटवाएं और कोई नाम छूटा हो तो तत्काल शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि समाज आज सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है, यह वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। पार्टी को मजबूत करने से ही समाज अपने पैरों पर खड़ा होगा। सुभासपा सर्व समाज की पार्टी है, सबका सम्मान करते है। हमारी लड़ाई शोषण अन्याय के खिलाफ हमेशा से रहती है, जब- जब पिछड़े दलित गरीब वंचित के साथ अन्याय हुआ है सुभासपा ने आवाज़ उठाई है। अरुण राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुभासपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी सुभासपा तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर पवन सिंह प्रदेश महासचिव, रजनीश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, चेयरमैन रतसर अजय राजभर, अंजनी सिंह, कुंजन राजभर आदि रहे। संचालन कृष्णा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed