{"_id":"672244d94d44e57b810fbee5","slug":"opposition-appointment-nodal-officer-for-dadri-fair-demand-for-stay-decision-councilors-met-commissioner-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : ददरी मेले के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाने का विरोध, DM के निर्णय पर रोक की मांग; आयुक्त से मिले सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : ददरी मेले के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाने का विरोध, DM के निर्णय पर रोक की मांग; आयुक्त से मिले सभासद
Wed, 30 Oct 2024 08:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:08 PM IST
सार
Ballia News : ददरी मेला बलिया का सबसे बड़ा मेला होता है। पहली बार इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के बीच तनातनी शुरू हो गई है। नपा अध्यक्ष ने इसके खिलाफ पत्रक भी सौंपा है।
विज्ञापन
आजमगढ़ कमिश्नर कार्यालय पहुंचे नपा अध्यक्ष संत कुमार साथ में सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ददरी मेले के लिए अधिकारियों को नोडल बनाया है। लेकिन इस आदेश के विरोध में नपा अध्यक्ष संत कुमार के नेतृत्व में सभासदों ने आजमगढ़ मंडल के आयुक्त मनीष चौहान से मुलाकात की और पत्रक सौंपा। इसमें डीएम के निर्णय पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
पत्रक में उल्लेख किया कि जिलाधिकारी ने 26 अक्तूबर को पत्र जारी कर ददरी मेले के संचालन की संपूर्ण व्यवस्था के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि नगर पालिका परिषद की नियमावली के अनुसार, मेले का प्रबंधन नगर पालिका द्वारा किए जाने की व्यवस्था है। प्रबंध व्यवस्था के लिए जनरल ऑफिस इंचार्ज को संपूर्ण व्यवस्था के लिए उत्तरदायी बताया गया है। नपा के अधिशासी अधिकारी को सहायक के तौर पर नामित किया गया है। नियमावली में पालिकाध्यक्ष को जनरल ऑफिस इंचार्ज बताया गया है।
विज्ञापन
लेकिन डीएम ने बगैर नपा बोर्ड की सहमति और बगैर किसी सूचना के ददरी मेला के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इतना ही नहीं डीएम ने इस कार्रवाई से नपा अध्यक्ष और बोर्ड को भी अवगत नहीं कराया, जो नपा अध्यक्ष व बोर्ड के अधिकारों को पूर्णतया अतिक्रमण है। इससे सभी 25 वार्डों के सभासदों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन