फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   opposed against water logging

जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 08 Mar 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
opposed against water logging
कस्बे के वार्ड नंबर छह और सात के बीच से होकर निकलने वाले मार्ग पर हो रहे जलजमाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने विरोध जताया। 
विज्ञापन


लोगों ने जलजमाव वाले स्थान पर मछली छोड़ा और विरोध-प्रदर्शन किया व नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी से तहसील परिसर में मिलकर वार्ता की। वार्ड के लोगों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेता प्रतुल ओझा के नेतृत्व में लोगों ने एकसप्ताह पूर्व बांसडीह एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी से मिलकर सड़क पर हो रहे जलजामाव की शिकायत की थी। साथ ही इस समस्या से निस्तारण के लिए गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन


जिस पर एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जल निकासी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी जल निकासी को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रतुल ओझा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर पंचायत के बाशिंदों ने एसडीएम से मिलकर अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अवनीश, अमित , शमशुल हक आदि  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed