फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operators charging more fare

Ballia News: अधिक किराया वसूल रहे परिचालक

Tue, 06 May 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Operators charging more fare
बलिया। परिवहन निगम की तरफ से यात्रियों से अधिक किराया वसूल की जा रही है। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। यात्रियों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी निगम पर कोई असर नहीं है। इसको लेकर परिचालक व यात्रियों में प्रतिदिन विवाद हो रहा है। बलिया से रसड़ा आने-जाने वाले यात्रियों से परिवहन निगम अधिक किराया ले रहा है। लगभग चार महीने पहले जब बहेरी कटहलनाला पुल के नए निर्माण के दौरान पुराने का एप्रोच धंस गया था। प्रशासन के बड़े वाहनों पर रोक के बाद परिवहन निगम रसड़ा, मऊ व आजमगढ़ की बसों को बलिया से गड़वार व फेफना के रास्ते ले जाने लगा। इससे दूरी बढ़ने से यात्रियों को रसड़ा तक का किराया 63 रुपये देना पड़ रहा था। अब बस सीधे बलिया से रसड़ा को जाती है। इसका किराया 46 रुपये होना चाहिए। शहर के बहेरी होते हुए बसों के संचालन के बाद भी निगम के किराया में कोई बदलाव नहीं हुआ। बलिया से रसड़ा की दूरी 33 किलोमीटर है। आरएम अजय कुमार ने बताया कि किराया कंप्यूटर से फीडिंग होता है ,जिसे सही करना पड़ता है। इस संबंध में कंप्यूटर विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed