फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operation of four pairs of special trains

Ballia News: चार जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन

Tue, 04 Nov 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Operation of four pairs of special trains
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला पर चार व पांच नवंबर को बलिया स्टेशन से होकर चार जोड़ी मेला विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मांझी गौतमस्थान-बकुलहा, बलिया तथा तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला के मद्देनजर दो दिन कार्तिक पूजा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

05101 छपरा-बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल गाड़ी मंगलवार को छपरा से रात 10:15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए बलिया स्टेशन पर रात 12:10 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी आठ मेमू रैक से चलेगी।
विज्ञापन

05102 बलिया-छपरा कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल गाड़ी बुधवार को बलिया से 03:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 05:15 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05133 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल गाड़ी मंगलवार को बलिया से 10:45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए दूसरे दिन रात 12:30 बजे मऊ पहुंचेगी।
05134 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल गाड़ी बुधवार को मऊ से 02:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 04:15 बजे बलिया पहुंचेगी।
05135 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल गाड़ी बुधवार को बलिया से 11 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए दोपहर एक बजे मऊ पहुंचेगी।
05136 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल गाड़ी बुधवार को मऊ से दो बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए चार बजे बलिया पहुंचेगी।
06511 औड़िहार-मऊ-भटनी पूजा स्पेशल मंगलवार को औड़िहार से रात 11 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए रात 11:30 बजे मऊ पहुंचेगी तथा मऊ से 23:35 बजे छूटकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 01:45 बजे भटनी पहुंचेगी।

06512 भटनी- मऊ-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी मंगलवार को भटनी से 03:45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 5:15 बजे मऊ पहुंचेगी। मऊ से 05:45 बजे छूटकर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 07:45 बजे बलिया पहुंचेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed