फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   openly loot! Slip five, take 10

खुलेआम लूट! पर्ची पांच की, लेते हैं 10

Fri, 16 Jun 2017 11:14 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 16 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
openly loot! Slip five, take 10
वाहन स्टैंड जो इन दिनों अवैध वसूली का बना अड्डा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
बलिया। रेलवे की तरफ से बेहतर स्टेशन का खिताब से सम्मानित हो चुके  बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली का खुलेआम खेल चल रहा है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे की तरफ से खोले गए वाहन स्टैंड पर प्रतिमाह 30 से 35 हजार रुपये की अवैध वसूली होती है।
विज्ञापन


स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के लिए रेलवे की तरफ से पांच रुपये का टिकट जारी किया गया है लेकिन वाहन स्टैंड संचालक खुलेआम पांच रुपये की पर्ची देकर दस रुपये की वसूली करते हैं। वाहन स्टैंड पर प्रतिदिन औसतन 200 तक बाइक  खड़ी होती हैं, जिनसे दस रुपये की दर से वसूली होती है।
विज्ञापन



माडल रेलवे स्टेशन बलिया में यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में नियमित रूप से वाहन स्टैंड संचालित होता है। आसपास के जिलों, इलाकों में ड्यूटी करने वाले अथवा किसी कार्य से जाने वाले लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आते हैं तथा अपने दो पहिया वाहनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में खुले वाहन स्टैंड में खड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपहिया वाहन खड़ी करने के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित किया गया शुल्क पांच रुपये है। लेकिन संबंधित ठेकेदार खुलेआम दस रुपये की वसूली करता है। इस अवैध वसूली को लेकर आए दिन लोगों से विवाद होता है, लेकिन अभी तक अवैध वसूली का खेल नहीं थमा है।

बताया जाता है कि वाहन स्टैंड पर नियमित रूप से प्रतिदिन औसतन 200 दोपहिया गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिनसे प्रति वाहन पांच रुपये लिए जाने चाहिए। लेकिन संबंधित स्टैंड संचालक द्वारा दस रुपये की खुलेआम वसूली होती है। इस तरह देखा जाए तो प्रतिमाह 30 हजार रुपये की अवैध वसूली यात्रियों से होती है।  

लोगों का आरोप है िक यूं तो हर वर्ष वाहन स्टैंड के लिए बकायदा टेंडर हाेता है।  लेकिन पिछले दस वर्षों से एक ही व्यक्ति के पास इसका टेंडर है। इस वजह से संबंधित के हौसले बुलंद हैं।


शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई
बलिया। सुबह की ट्रेन पकड़कर नियमित रूप से ड्यूटी जाने वाले लोगों का कहना है कि बाइक सुरक्षित रखने के लिए स्टैंड पर दुपहिया गाड़ियां खड़ी करते हैं, लेकिन संचालक मनमाना पैसा वसूलता है। रसीद देता है पांच रुपये की, लेकिन पैसा वसूलता है दस रुपये। अधिक पैसे लेने का जब विरोध करते हैं तो विवाद करने पर उतारू हो जाता है। लोगाें का कहना है कि कई बार उसकी शिकायत की गई, बावजूद उसकी मनमानी जारी है।



सर्कुलेटिंग एरिया में खुले वाहन स्टैंण्ड पर अधिक पैसे लिए जाने की शिकायत पहले भी आयी थी, जिस पर उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया था। निर्धारित दर पांच रुपये है, इससे एक रुपये भी अधिक पैसा नहीं देना चाहिए।  - संजय सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक, बलिया



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed