फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Open shops, social networking

लाकडाउन-3: ध्वस्त हुआ प्रशासन का रोस्टर

Mon, 11 May 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Open shops, social networking
बलिया। लॉकडाउन 3 में जिला प्रशासन ने दुकानें खोलने के लिए रोस्टर बनाया था लेकिन दुकानदार रोस्टर का पालन न करते हुए दुकानें खोल रहे हैं। इस दौरान ग्राहकों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज मिलने के बाद खतरा बढ़ गया है। सोमवार को नगर में कई दुकानें रोस्टर के विपरीत खुली मिलीं। नगर में दौड़ रहे ई-रिक्शा चालक भी मानक से अधिक यात्री बैठाकर ढो रहे हैं। हालांकि यातायात निरीक्षक द्वारा चित्तू पांडेय चौराहे पर कुछ ई रिक्शा का चालान किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने नगर सहित ग्रामीणांचलों के दुकानदारों के लिए दुकान खोलने के लिए रोस्टर निर्धारित किया था। जिसमें सोमवार से लेकर शनिवार तक किराना दुकानों को खोलने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही अपनी दुकानदारी करेंगे। जबकि अन्य दुकानें जैसे सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, किताब- स्टेशनरी, कागज के गिलास, चूड़ी, जूता-चप्पल आदि दुकानों के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को निर्धारित किया है। लेकिन संबंधित दुकानदारों द्वारा सोमवार को भी दुकान का एक गेट खोलकर बिना सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते धड़ल्ले से सामानों को बेचते हुए नजर आए। मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की है लेकिन लोग उसका पालन न करते हुए एक दूसरे के समीप खड़े होकर दवाओं की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed