फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   OPD to start Ballia district hospital with restrictions tomorrow

पाबंदियों के साथ कल से बलिया के जिला अस्पताल की शुरू होगी ओपीडी

Wed, 08 Jul 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
OPD to start Ballia district hospital with restrictions tomorrow
बलिया। जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के करीब 72 घंटे बाद बृहस्पतिवार को ओपीडी खुलेगी। इस दौरान बिना मास्क किसी भी मरीज का उपचार नहीं होगा। मरीज के साथ एक से अधिक तीमारदार अस्पताल में प्रवेश नहीं करेंगे। बिना वजह अस्पताल में प्रवेश करने वालों पर कार्रवाई होगी। अस्पताल प्रशासन मरीजों के सैनिटाइजर की व्यवस्था करेगा। सभी कक्षों को सैनिटाइज कराने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों व फार्मासिस्ट के पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को इमरजेंसी को छोड़ अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई थी। इसके बाद अस्पताल की साफ-सफाई और कक्षों के सैनिटाइज का कार्य चलता रहा। मंगलवार व बुधवार को ओपीडी बंद रही। बृहस्पतिवार को पुन: ओपीडी चालू कर दी जाएगी। इसमें मरीज और तीमारदार को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मरीज के साथ एक ही तीमारदार की इजाजत होगी। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। ओपीडी कक्ष में इसका सख्ती से पालन कराने को अस्पताल प्रशासन संकल्पित है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बेवजह घूमने वालों पर सख्त पाबंदी रहेगी। किसी को भी बेवजह प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी खुलेगी लेकिन मरीजों व तीमारदारों को सख्त पाबंदियों से गुजरना पडे़गा। बिना मास्क लगाए मरीजों को नहीं देखा जाएगा। मरीज के साथ तीमारदारों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

थाने में पहुंचने वाले फरियादियों की हुई थर्मल स्कैनिंग
भीमपुरा। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव से लोग काफी सहम गए हैं। वहीं बुधवार को भीमपुरा थाने में आये फरियादियों का थाना प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन ने स्वयं थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क का मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed