फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only one worker at two counters, details not entered on the portal

Ballia News: दो काउंटर पर सिर्फ एक कर्मी, पोर्टल पर विवरण दर्ज नहीं

Tue, 24 Feb 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Only one worker at two counters, details not entered on the portal
बांसडीह क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की जांच करती मंडलीय दो सदस्यीय टीम के सदस्य साथ में स्वास - फोटो : kathua news
बलिया। जिला महिला अस्पताल का पर्ची काउंटर पर सोमवार को दो काउंटर की जिम्मेदारी एक ही कर्मचारी संभाल रहा था। रजिस्टर में एक्सपायरी दवाओं का अंकन पाया गया लेकिन रजिस्टर हस्ताक्षरित नहीं मिला।
विज्ञापन

इस तरह की अन्य लापरवाही अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया। सोमवार को जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का टीम ने निरीक्षण किया। साथ ही साथ दवा काउंटर, जांच और ओपीडी के संसाधन की जानकारी ली गई। सीएमएस कक्ष में रजिस्टरों का अवलोकन किया। एक्सपायर दवा रजिस्टर की भी जांच की गई। निर्देश दिया कि एक्सपायरी दवा का रजिस्टर हर हाल में हस्ताक्षरित होना चाहिए।
विज्ञापन

कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए। कई ऐसे कर्मचारी अथवा डाॅक्टर हैं जो कार्यरत हैं लेकिन उनका नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं है। सीएमएस डॉ. राकेश को निर्देश दिया कि अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों की बैठक 15 दिन में एक बार जरूर करें। इसे रजिस्टर में दर्ज करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अस्पताल की समस्याओं की जानकारी उपलब्ध होगी।जिला अस्पताल में भी टीम ने निरीक्षण किया। इसमें इमरजेंसी, ओपीडी, मेडिकल वार्ड के साथ-साथ अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। यहां मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं पाई गई। जांच के समय डाॅक्टर व कर्मचारी एपरन में दिखे, जबकि रोज ऐसा नहीं होता है। इसके पहले रविवार को भी जिला अस्पताल की जांच की गई थी। जहां सफाई के निर्देश दिए गए थे।
अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत मानव संसाधन, दवा, जांच तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसमें कमी पाए जाने पर सुधार किया जाएगा। संसाधनों का सही रूप से दोहन के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रशासन को इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed