कोतवाल की गुंडई से अस्पताल बंद: सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू, कोरोना का टीका भी नहीं लग रहा, मरीजों की बढ़ी परेशानी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सीएचसी सीयर के चिकित्सकों ने इंमरजेंसी छोड़ अन्य सेवाएं ठप कर दी हैं। इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार भटक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के उभावं इंस्पेक्टर की ओर से फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के लिए सीएचसी सीयर के चिकित्सकों के साथ की गई दबंगई आम मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। इंस्पेक्टर के विरोध में चिकित्सकों ने शनिवार को सीएचसी सीयर में इमरजेंसी सेवा को छोड़ अन्य सेवाएं बाधित कर दीं। इससे इलाज की आस में अस्पताल पहुंचे मरीज भटकते हुए नजर आए। ओपीडी नहीं होने से मरीज और तीमरदार काफी परेशानी दिखे। सूचना पाकर एसडीएम बेल्थरारोड सीएचसी पहुंच गए थे। चिकित्सकों से वार्ता की जा रही थी।
उभांव इंस्पेक्टर का फिटनेस सर्टीफिकेट बनवाने के लिए शुक्रवार को दो सिपाही सीयर सीएचसी पहुंचे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद हुसैन ने बिना इंस्पेक्टर के आए फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। इस पर नाराज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र स्वयं सीयर अस्पताल पहुंचे थे और चिकित्सकों से उलझ गए थे। चिकित्सकों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अभद्रता करते हुए धमकी दी थी।
इसे लेकर अस्पतालकर्मियों और चिकित्सकों में रोष के साथ भय व्याप्त है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज चिकित्सकों ने शनिवार को सीएचसी पर इंमरजेंसी को छोड़ अन्य सेवाएं ठप कर दीं। कोविड-19 टीकाकरण भी ठप रहा। इससे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमरदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दीवारों पर लगाए गुंडई के पोस्टर
उभांव पुलिस से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नाराजगी का आलम ये है कि अस्पताल की दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस पर लिखा गया है कि उभांव इंस्पेक्टर की गुंडई के विरोध में इमरजेंसी को छोड़ अन्य सेवाएं ठप रहेगी। चिकित्सकों की हड़ताल और मरीजों की परेशानी की सूचना पाकर एसडीएम बेल्थरारोड मौके पर पहुंच गए थे। चिकित्सकों को समझाने की कोशिश की जा रही थी।