फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 20 thousand population remained in darkness throughout the night due to fault in Raghunathpur feeder.

Ballia News: रघुनाथपुर फीडर में फाॅल्ट से रात भर अंधेरे में रही 20 हजार ही आबादी

Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Only 20 thousand population remained in darkness throughout the night due to fault in Raghunathpur feeder.
बलिया। सरकार के बिजली व्यवस्था में सुधार के प्रयास के बाद भी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हो रहा है। हल्की हवा या बारिश में फाॅल्ट आने से आम लोगों की परेशानी का बढ़ जा रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम हवा के साथ हल्की बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सबसे अधिक दिक्कत रघुनाथपुर फीडर के उपभोक्ताओं को हुई। रात नौ बजे से बत्ती गुल हुई तो अगले दिन सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, हाल सुखपुरा, सोहांव व हनुमानगंज उपकेंद्र से सप्लाई का रहा। फाल्ट होने के कारण इन उपकेंद्रों से सप्लाई बाधित हो गई। लोग रात किसी तरह काट लिए तो सुबह पानी समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर से सटे रघुनाथपुर फीडर से बारिश के बीच ही सप्लाई ठप हो गई। इस फीडर से शहर के एससी कालेज से लेकर सीताकुंड तक सप्लाई होती है। बिजली के इंतजार में लोग देर रात तक सड़क पर टहलते रहें। बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किए लेकिन उचित जवाब नहीं मिल सका। इसके कारण लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो गई। बिजली खराबी का कारण इंसुलेटर का क्रेक होना बताया जा रहा है। देर रात तक लाइनमैन व अधिकारी फॉल्ट की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह मिले इंसुलेटर में फाल्ट को दूर किया गया। उसके बाद सुबह 9 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सुखपुरा, हनुमानगंज व सोहांव उपकेंद्र इलाके में पेड़ की डालियां टूटने के कारण काफी देर तक सप्लाई बाधित होती रही। इससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-------
उमस भरी गर्मी से व्रती महिलाओं को हुई परेशानी
लालगंज। बिजली विभाग का दंश शुक्रवार को व्रती महिलाओं को भी झेलना पड़ा। लालगंज क्षेत्र में पूरे दिन विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण उसम भरी गर्मी से परेशान रही। सरकार ने त्योहार पर निर्बाध विद्युुत सप्लाई का निर्देश जारी किया था लेकिन बिजली विभाग पर उसका असर नहीं दिखाई दिया। इसके कारण व्रती महिलाएं उमस भरी गर्मी में पूरी तरह से बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed