{"_id":"62dee1e49b3b1c7675515c9c","slug":"online-watch-will-be-on-the-consumers-of-electricity-ballia-news-vns6659120117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के उपभोक्ताओं पर रहेगी आनलाइन नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के उपभोक्ताओं पर रहेगी आनलाइन नजर
विज्ञापन
बलिया। जिले में 305427 लोग बिजली का उपभोग करते हैं। इसमें से महज 22 फीसदी ने ही बकाया बिल जमा किया है। विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है। एक एप बनाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की निगरानी की जाएगी। इस एप से अब तक 134 कटिया कनेक्शन व 48 ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जिनके खाते नहीं बने हैं।
जिले के अधिकांश विद्युत उपभोक्ता बिल ही नहीं जमा कर रहे हैं। किसी को बिल समय से नहीं मिलने की शिकायत है तो किसी का बिल ठीक नहीं बन रहा है। इन सबसे निपटने के लिए विभाग ने एक एप तैयार किया है। इसके माध्यम से हर ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं का विवरण दर्ज किया जाएगा। उनकी निगरानी की जोगी। राजस्व वसूली, कटिया कनेक्शन आदि पर निगरानी रखी जा सकेगी। निगरानी की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी को दी गई है। अब तक मोबाइल ऐप के जरिए 1500 उपभोक्ताओं का विवरण दर्ज किया गया है। इसमें 134 कटिया कनेक्शन पाए गए और 48 उपभोक्ताओं का लेजर में विवरण ही नहीं था।
जिले में 22 फीसदी ही बिल वसूली हो रही है। वसूली बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव के पांच बड़े एवं दबंग बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर वसूली की कार्रवाई जिला प्रशासन के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
बकायेदारों से वसूली को लेकर कार्रवाई तेज की जाएगी। हर गांव के पांच बड़े व दबंग बकायेदार की सूची तैयार होगी। अब उपभोक्ताओं की निगरानी एफएमएस एप के जरिए शुरू की गई है।
- आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत