फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online sessions for better performance of board exam candidates

Ballia News: बोर्ड परीक्षार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए ऑनलाइन सत्र

Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online sessions for better performance of board exam candidates
इंदरपुर। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शासन की ओर से 14 फरवरी को ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सत्र में समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक एवं शिक्षकों की प्रतिभागिता अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय व वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त राज्य स्तरीय यूं ट्यूब सत्र में अपने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को ससमय प्रतिभाग कराते हुए स्वयं भी प्रतिभाग करें। इसके साथ ही अपने अपने विद्यालय में लाइव सत्र की व्यवस्था कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सत्र से जोड़ें।
विज्ञापन

डीआईओएस ने पत्र में कहा है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं कक्षा 10 एवं 12 के दृष्टिगत विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व अकादमिक मार्गदर्शन, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन तथा परीक्षा से संबंधित तनाव प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व प्रभावी मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय आनलाइन यूट्यूब सेशन 14 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed