{"_id":"6755bea67b34ab9f6404f52f","slug":"online-phone-loan-made-him-a-criminal-he-committed-robbery-of-50-thousand-rupees-know-the-whole-matter-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia :ऑनलाइन फोन के लोन ने बनाया गुनहगार, 50 हजार की लूट को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia :ऑनलाइन फोन के लोन ने बनाया गुनहगार, 50 हजार की लूट को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला
Sun, 08 Dec 2024 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:13 PM IST
सार
पुलिस ने सुखपुरा क्षेत्र के भलूही पुल के पास हुई लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश ने लोन चुकाने के लिए बुजुर्ग से 50 हजार की लूट की थी। जानकारी के अनुसार लुटेरे ने ऑनलाइन माध्यम से फोन खरीदा था और पैसे नहीं चुका पा रहा था लिहाजा लूट को अंजाम दे दिया। युवक अब पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
गौरव कुमार शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलूही पुलिया के पास दो दिन पहले हुई 50 हजार की लूट का मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की पूरी धनराशि बरामद करते हहुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर की गई थी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस को सफलता मिली है।
विज्ञापन
गत शुक्रवार को बघेवा निवासी भरत वर्मा भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने घर बघेवा जा रहे थे। भलूही पुल के पास पहुंचे थे कि पीछ से एक युवक उनका झोला लेकर भग गया। उन्होंने इसकी सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौका मुआयना कर बैंक समेत अगल बगल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें एक युवक जो बैंक से ही उनके पीछे लगा हुआ था, नजर आया। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान सुखपुरा निवासी जितेंद्र गोंड पुत्र रमन गोंड के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। 50 हजार रुपये की बरामदगी भी करा दी। पुलिस के अनुसार युवक ने आनलाइन लोन लिया था। इसको जमा नहीं कर पा रहा था। लोन जमा करने के लिए वह कई दिनों से इस तरीके की घटना करने के फिराक में था। रविवार को उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन