फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online payment facility restored in roadways buses

रोडवेज बसों में बहाल हुई ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा

Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Online payment facility restored in roadways buses
बलिया। अब जिले के यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा परिवहन विभाग को मिली नई ईटीआईएम मशीनों में दी गई है।
विज्ञापन

बलिया डिपो को 81 ईटीआईएम मशीनें मिली हैं, जो नई सुविधाओं से लैस हैं। हालांकि इनमें से पांच रोडवेज ने वापस कर दिया। क्योंकि तकनीकी खराबी के चलते पांच बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। अब यात्री रोडवेज बसों में यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। जेब में पैसा न होने पर यात्री गूगल पे, फोन पे या फिर किसी अन्य यूपीआई के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

बलिया डिपो के पास फिलहाल 81 बसों का बेड़ा है। इनमें 28 अनुबंधित और 53 रोडवेज की बसें है। नई टिकट मशीनों में वाईफाई चलाने के लिए एक सिम भी लगा है।
नई टिकट मशीनों में यूपीआई की सुविधा दी गई है। कोई भी बस बिना ईटीआईएम मशीन के अपने गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो रही है। - राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी एआरएम, बलिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed