फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online examination will be held at one center in the district

जिले में एक केंद्र पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

Sun, 29 Aug 2021 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Online examination will be held at one center in the district
प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से यूपीजेईई-2021 का आयोजन 31 अगस्त से चार सितंबर तक तीन पालियों में होगा। इसके लिए जिले में डॉ. गणेशी प्रसाद इंस्टीट्यूट आफ इंफार्मेशन टेक्नालजी को ऑनलाइन केंद्र बनाए गया हैं, जहां 2040 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम मलिक ने बताया कि पांच दिनों तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ से साढ़े दस, दोपहर 12 से ढाई और शाम चार से साढ़े छह बजे तक होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट दे सकते हैं। सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। जिले में ही दो सरकारी और एक अनुदानित, पांच प्राइवेट और 20 फार्मेसी कालेज में पॉलिटेक्निक की करीब सात हजार से अधिक सीटें हैं। कोविड महामारी के चलते प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जा रहा है। परिषद की ओर से पूर्व में 9 से 14 सितंबर के बीच कराने का फैसला लिया था। मगर सत्र लेट होने से बचाने के लिए परिषद ने प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम को बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
31 अगस्त से 2 सितंबर तक ग्रुप ए, 3 सितंबर को ग्रुप ई 1 और ई2 और चार सितंबर को ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच और आई, के 1, के 2, के 3, के 4, के 5, के 6, के 7 और 3, के 8 ग्रुप की परीक्षाएं होंगी।

मॉस्क लगाना अनिवार्य
प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष के अंदर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन के साथ सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed