{"_id":"629659bf65d325068f0153d1","slug":"one-young-man-dies-after-being-hit-by-tractor-another-serious-ballia-news-vns6565270117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

दोनों के घर थी शादी, कार्ड बांटने एक ही बाइक से जा रहे थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़वार। पहाड़पुर के समीप सोमवार की देर रात ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका वाराणसी बीएचयू में इलाज चल रहा है।
फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी भोला राम (20) पुत्र शिवनाथ राम के चचेरी बहन की शादी नौ जून को है। वहीं डुमरी गांव के ही विजय राम (22) पुत्र मुरली राम के बहन की शादी 15 जून को थी। दोनों युवक शादी का कार्ड देने एक ही बाइक से गड़वार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही दोनों पहाड़पुर के समीप पहुंचे कि हजौली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार वहीं गिर पड़े व गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में घायल युवक भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।