फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   one young man died hit by truck on road accident in ballia

Road Accident: ट्रक-जीप की टक्कर में युवक की मौत, डेढ़ माह पहले ही हुई थी शादी; कमाने के लिए जा रहा था गुजरात

Mon, 20 May 2024 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 May 2024 09:13 PM IST
सार

Ballia News: डेढ़ माह पहले ही चंदन से शादी कर आई पत्नी पूजा को तो मानों सांप ही सूंघ गया। छोटा भाई भोले गुजरात में नौकरी करता है। पिता की मौत 5 साल पहले हो गई थी। किसी तरह मां मानती बच्चों की परवरिश कर घर चला रही थी। सोमवार की शाम गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर चंदन का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
one young man died hit by truck on road accident in ballia
मृतक चंदन कुमार गोंड की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप बीती शाम जीप और ट्रक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव सोमवार को गांव पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी स्व. नंदलाल गोंड का पुत्र चंदन कुमार गोंड (22) रविवार सुबह घर से कमाने के लिए गुजरात जा रहा था। चंदन के साथ उसके गांव के दो मित्र गुजरात जा रहे थे। तीनों लोगों को बक्सर से ट्रेन पकड़नी थी। बक्सर पहुंचने के बाद लोकेशन पता करने पर पता चला कि ट्रेन निरस्त हो गई है।
विज्ञापन


चंदन अपने साथियों के साथ बक्सर से घर लौट रहा था। चंदन और उसके साथी बलिया से जीप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। अभी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि बैरिया की तरफ से आ रहे ट्रक व जीप में टक्कर हो गई। जीप में सवार चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। जीप चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह उसके साथियों ने जीप चालक को रोक कर घटनास्थल पर पहुंचे। चंदन को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ घंटे उपचार के दौरान चंदन की स्थिति बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही इस बात की खबर चंदन के घर पहुंची तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed