फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One year old son was hacked to death with an axe

Ballia News: एक साल के बेटे को गंड़ासे से काट डाला

Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
One year old son was hacked to death with an axe
बैरिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया अपने ही पुत्र के हत्यारोपी पिता। पुलिस
बैरिया। गांव सुरेमनपुर में शनिवार की देर शाम पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति रूपेश तिवारी ने पहले पत्नी रीना तिवारी की रॉड और डंडे से पिटाई की। इसके बाद एक साल के बेटे किन्नू की गंड़ासे से हत्या कर दी।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। बैरिया थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि सुरेमनपुर निवासी रूपेश तिवारी की चार साल पहले सूर्य भानपुर निवासी रीना तिवारी से शादी हुई थी। आरोपी बेरोजगार था। दोनों के एक बेटी व एक बेटा हुआ।
विज्ञापन

तहरीर में पत्नी रीना ने आरोप लगाया कि रूपेश तीन माह से अवैध संबंध का आरोप लगाकर शराब के नशे में उसको पीटता था। शनिवार को देर शाम नशे की हालत में रूपेश घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह रीना और ससुर कमलेश तिवारी को मारने-पीटने लगा। दोनों ने पड़ोस में जाकर जान बचाई। इस बीच तीन वर्षीय बेटी अनन्या और एक वर्ष का किन्नू घर पर ही रह गए।

आरोप है कि रात में रूपेश ने गंड़ासे से किन्नू पर हमला कर दिया। इससे उसका जबड़ा कट गया। सुबह पड़ोसियों के साथ घर पहुंचे तो किन्नू खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बैरिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया अपने ही पुत्र के हत्यारोपी पिता। पुलिस

बैरिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया अपने ही पुत्र के हत्यारोपी पिता। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed