फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One way traffic plan failed on first day

पहले दिन फेल रहा वन वे ट्रैफिक प्लान

Mon, 15 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
One way traffic plan failed on first day
अमर उजाला लाइव: नगर में वन वे ट्रायल के दौरान कचहरी- चित्तू पांडेय मार्ग पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए वन वे ट्रैफिक प्लान में एक सप्ताह के ट्रायल का सोमवार को पहला दिन था। इसे लेकर सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इन्होंने चौराहों पर तो सख्ती बनाए रखी लेकिन उन लोगों के आगे इनकी एक न चली, जिन्हें गलियों का ज्ञान है। चौराहे पर रोके गए तो गलियों का सहारा लिया और वन वे में गलत रूट से घुस गए। बस फिर क्या था, देखते ही देखते शहर का आधा हिस्सा पहले की तरह जाम की चपेट में आ गया। यह जाम सुबह लगभग नौ बजे से लगना शुरू हो गया और दोपहर एक बजे तक चित्तू पांडेय चौराहे पर वाहनों की कतार लगी रही। दोपहर में लगभग ढाई बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार शहर में नई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे और स्टेशन से मालगोदाम तक पैदल भ्रमण कर स्थिति की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नया ट्रैफिक प्लान बनवाया है। इसके तहत, कई सड़कों को वन वे किया गया है। रविवार को इसका पहला ट्रायल किया गया और सोमवार से सात दिन का ट्रायल रन शुरू किया गया। इसके बाद दिन में 10 बजे तक चित्तू पांडेय चौराहा से स्टेशन होते हुए एससी कॉलेज और विशुनीपुर होते हुए धर्मशाला चौराहा तक जाम लग गया। यही नहीं, विशुनीपुर चौराहा से स्टेशन रोड भी ब्लाक रहा। उधर, जिला अस्पताल रोड, महिला अस्पताल रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। वन वे किए गए रोड में वैशाली रोड पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य रही, क्योंकि लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि उन्हें कहां से मुड़ना है। इस दौरान जिले में नए आए क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर लगातार चक्रमण कर लोगों को वन वे की जानकारी देकर उनसे उसका पालन करने की अपील करते रहे। सभी के लगातार प्रयास से दिन में एक बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

चित्तू पांडेय चौराहा
इस चौराहे के पास ही रेलवे की क्रासिंग भी है जो सुबह से दोपहर तक कई चरणों में बंद होती है और एक बार बंद होने पर लगभग 20 मिनट के बाद ही खुलती है। ऐसे में यहां सुबह से ही ट्रैफिक का दबाव शुरू हो जाता है। सोमवार को भी यही हुआ, नए नियमों के तहत लोगों को रोकने और छोड़ने में परेशान पुलिस अभी कुछ समझती की तब तक चौराहा चारों तरफ से पैक हो चुका था। इसके बाद ये चौराहा सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक पूरी तरह से जाम की चपेट में रहा और पुलिसकर्मी वाहनों को पास कराने में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनीपुर चौराहा
नए नियमों के तहत इस चौराहे के सभी मार्गों को वन वे में शामिल किया गया है। धर्मशाला चौराहा से आने वाले वाहन इस चौराहे से या तो बाएं मुड़ सकते हैं या सीधे जा सकते हैं। इसी तरह ओक्डेनगंज की ओर से आने वाले वाहन भी या तो सीधे जा सकते हैं या दाएं मुड़ सकते हैं। चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन चित्तू पांडेय चौराहा के जाम होने का असर यहां साफ नजर आया। इस चौराहा से स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग, चित्तू पांडेय चौराहे की ओर जाना वाला मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में था। यही स्थिति धर्मशाला चौराहा वाले मार्ग की भी थी।
धर्मशाला चौराहा
इस चौराहा से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले और विशुनीपुर की ओर जाने वाले मार्ग को वन वे किया गया है। जिला अस्पताल की ओर कोई वाहन नहीं जाना है, जबकि विशुनीपुर की ओर से कोई वाहन चौराहे की ओर नहीं आने देना है, लेकिन यहीं पुलिस से चूक हो गई। बाइक व ई रिक्शा वालों ने वन वे का तोड़ गलियों से निकाला और चौराहे पर पहुंच गए। हालांकि उन्हें चौराहे पर पुलिस वालों ने रोका, लेकिन उसी में कुछ निकल भी जा रहे थे जो आगे जाकर जाम का कारण बन रहे थे। हालांकि यहां पूरे दिन ट्रैफिक सामान्य रहा।
मालगोदाम तिराहा
यहां भी चित्तू पांडेय चौराहा पर लगे जाम का असर साफ नजर आया और दिन में एक बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही। इस तिराहे के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन आगे रास्ता बंद होने के कारण वे कुछ भी कर पाने में असमर्थ साबित हो रहे थे।
इन चौराहों पर सामान्य दिखा ट्रैफिक
शहर के ओक्डेनगंज चौराहा, कासिम बाजार चौराहा, चौक, विजय रोड, मालगोदाम रोड में सोमवार को ट्रैफिक सामान्य नजर आया। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इक्का-दुक्का रही। हालांकि इनमें से कई चौराहे ट्रैफिक प्लान में शामिल हैं, लेकिन लोगों को पूरे प्लान की जानकारी नहीं होने के कारण इन चौराहों की ओर वाहन अधिक संख्या में आए ही नहीं। हां, कासिम बाजार से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम दिखा, लेकिन इसका कारण बने चमन सिंह बाग रोड में रात में घुसकर खड़े हो जाने वाले ट्रक, जो यहां पूरे दिन खाली होते रहते हैं।
इन पहलुओं पर ध्यान दिया जाना जरूरी
मालगोदाम से चित्तू पांडेय चौराहे तक आने वाली सड़क को वन वे से मुक्त रखा गया है। ऐसे में जब सोमवार को जाम लगा तो इस पूरी सड़क पर दोनों तरफ के वाहन आपस में गड्डमड्ड हो गए। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यदि स्टेशन से मालगोदाम तक की सड़क को भी वन वे कर बैरिया से आने वाले सभी वाहनों को आर्य समाज रोड, सेनानी चौक, ओक्डेनगंज व विशुनीपुर चौराहा होते हुए निकाला जाता तो हो सकता था कि चित्तू पांडेय से मालगोदाम तक लगा जाम नहीं लगता।
ड्रोन कैमरे से स्थिति का किया अवलोकन
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस आदि दोपहर में ढाई बजे स्टेशन के सामने बने पुलिस बूथ पर पहुंचे। यहां से उन्होंने ड्रोन कैमरे उड़वाकर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का जायजा लिया और इसके बाद पैदल ही मालगोदाम तिराहा तक गए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नए ट्रैफिक प्लान का नक्शा बनवाकर उसमें वन वे नियमों की जानकारी दी जाए और उसे शहर में जगह-जगह लगाया जाए, ताकि शहर में आने वाले बाहरी लोगों को जानकारी हो सके और वे उन्हीं सड़कों पर जा सकें, जिन पर उन्हें जाना है।

शहर को जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से ही शहर में कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को वन वे किया गया है। यह शहर की जनता को दूरगामी लाभ दिलाने के लिए जरूरी भी है। ऐसे में शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, आम लोगों से अपील है कि इस प्रयास को समझें और सहयोग करें, ताकि शहर को जाम से मुक्त कराया जा सकेु।
डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed