फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One person died in a tragic accident the accident happened while returning from a Manglik program

Ballia : दर्दनाक हादसे में एक की मौत, मांगलिक कार्यक्रम के लौटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 05 Dec 2024 04:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

सिकंदरपुर में हुए सड़क हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। मृतक का नाम अवधेश कुमार है और सीएचसी सिंकदरपुर में तैनात थे।

विज्ञापन
One person died in a tragic accident the accident happened while returning from a Manglik program
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर गांधी इंटर कालेज से समीप बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से बाइक पलटने से सीएचसी सिकंदरपुर पर तैनात वार्ड बॉय अवधेश कुमार (50) की मौत हो गई। बुधवार की रात्रि खेजुरी थाना क्षेत्र के कचबचिया गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी मालती के साथ गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मालती देवी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन


वार्ड बॉय अवधेश कुमार की मौत की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को हुई सैकड़ों की संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर अवाक था। वे काफी लोकप्रिय थे। आकाश कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अगर कोई एक्सीडेंट का केस आ जाए तो वह काफी तेजी से इलाज में जुट जाते थे। ड्यूटी नहीं भी होती थी तो अस्पताल के नजदीक घर होने के कारण अपनी सेवा देने चले आते थे। अवधेश की पत्नी मालती देवी घायल अवस्था में पड़ी थीं। पति की मौत की खबर ने उन्हें और झकझोर दिया था। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अवधेश के दोनों पुत्र शिवम कुमार और शुभम कुमार को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। पलभर में यह सब कैसे हो गया। 
विज्ञापन


बंद रही अस्पताल की ओपीडी सेवा  
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के कर्मचारी अवधेश कुमार की मौत से अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों की आखों में भी आंसू दिख रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए शव जाने के बाद अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। चिकित्सक राजेश आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी सेवा बंद रही। सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रही। घटना के बाद सीएचसी गेट के सामने की सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed