फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One person died due to tempo overturning

टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
One person died due to tempo overturning
बलिया। बलिया-हल्दी मार्ग पर शनिवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब कोहरे के कारण सवारी से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीपरा ढाले पर शनिवार की रात एक अनियंत्रित टेंपो अचानक पलटा। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त राज किशोर दुबे (55) पुत्र स्व. अमहर दुबे निवासी हरिहरपुर थाना हल्दी के रूप में कई गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। राजकिशोर दुबे एक स्वर्णकार के प्रतिष्ठान में काफी दिनों से काम करते थे। शनिवार को भी काम करने बलिया गए थे। टैंपो में बैठकर घर आ रहे थे। मृतक की तीन पुत्रियों में दो की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed