{"_id":"66d0a50b83db0fc95108a011","slug":"one-kilometer-road-covered-in-waves-of-saryu-ballia-news-c-190-1-bal1001-121780-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक किमी मार्ग सरयू की लहरों में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक किमी मार्ग सरयू की लहरों में समाया
विज्ञापन
सरयू नदी की लहरों में अधिसीझुवा ढाला से लालता बाबा की कुटिया तक मनरेगा के तहत बना एक किमी मार्ग विलीन हो गया। उक्त मार्ग से विसुनपुरा, गोन्हिया छपरा व अधिसीझुवा आदि के ग्रामीण आवागमन करते थे।
सरयू नदी की लहरें चांददियर, फ़तेयराय के टोला, बकुलहा से लेकर गोपालनगर, वशिष्ठनगर व मांझी तक कटान कर रही हैं। अब तक सैकड़ों किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। इस वर्ष गोपालनगर टाड़ी के 60 से अधिक व शिवाल के 20 लोगों के मकान नदी में समा चुके हैं। अब भी गोपालनगर टाड़ी व शिवाल में कटान के मुहाने पर दर्जनों लोगों के मकान हैं जो कभी भी नदी में विलीन हो सकते हैं।
इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन किट वितरण कराया जा रहा है। अधिसीझुवा के प्रधान मनोज निषाद ने बताया कि एक किमी मार्ग नदी में विलीन होने के बाद भी लेखपाल पूजा सिंह रिपोर्ट नहीं दे रही हैं।